होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सवालों से घिरे विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर, कहा बाद में दूंगा बयान

सवालों से घिरे विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर, कहा बाद में दूंगा बयान

 

आज सुबह अपना विदेश दौरा खत्म कर विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर दिल्ली पहुंच गए हैं। दिल्ली पहुंचते ही उन्हें पत्रकारों द्वारा पूछे गए कई तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। यौन शोषण के आरोप में घिरे एमजे अकबर पर कार्रवाई की मांग और तेज हो गई है। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों पर राज्य मंत्री ने कहा कि वे बाद में बयान देंगे।

 

इस बीच अकबर पर कुर्सी छोड़ने का दबाव भी बना हुआ है। कई महिला संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से एमजे अबकर को पद से हटाने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है। बता दें कि अबतक कई महिला पत्रकार केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगा चुकी हैं।

 

अब अकबर पर विदेशी पत्रकार Majlie de Puy Kamp ने यौन शोषण के आरोप लगाते हुए कहा है कि 2007 में जब वो इंटर्नशिप के लिए आईं तो वो सिर्फ 18 साल की थी और उनके साथ एमजे अकबर ने गलत हरकत करने की कोशिश की।


संबंधित समाचार