होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मीरा कपूर की मिनी स्कर्ट पर Social Media में मचा बवाल !

मीरा कपूर की मिनी स्कर्ट पर Social Media में मचा बवाल !

 

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनो चर्चा में है। उनकी फिल्म कबीर सिंह को लोगों का खूब प्यार मिला है। वहीं उनकी पत्नी मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मीरा अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जानी जाती है और वो अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। मीरा के इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर हैं। उनके फैंस उनकी हर तस्वीर का बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन इस बार मीरा के फैशन को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है।

दरअसल, हाल ही में मीरा को अपनी बेटी मीशा के साथ शॉपिंग करती स्पॉट हुईं। और उनकी इन तस्वीरों को बॉलीवुड फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस दौरान मीरा हमेशा की तरह स्टनिंग लुक में नजर आईं। अपने इस लुक के लिए उन्होंने व्हाइट शर्ट के साथ येलो मिनी स्कर्ट पहनी थी। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने पोनीटेल कर रखी थी। वहीं मीशा ग्रे और रेड स्ट्राइप्ड स्पोर्टी लुक में नजर आईं। स्टाइल के मामले में मां-बेटी की जोड़ी बहुत प्यारी लग रही थी। लेकिन कुछ फैंस को उनका मिनी स्कर्ट पहनना पसंद नही आया और मीरा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल करने लगें।

मीरा की स्कर्ट का मजाक उड़ाते हुए एक सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा कि 'लगता है आंटी ने मीशा की स्कर्ट पहन ली।' वहीं एक ओर शख्स ने कमेंट किया कि 'इसके बच्चे ने इससे बड़ी ड्रेस पहनी है। आपको बता दें कि मीरा कपूर इसे पहले भी कई बार अपने लुक और स्टाइल की वजह से ट्रोल हो चुकी हैं।


संबंधित समाचार