होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

गर्म हवा के बीच बारिश की फुहार, अगले तीन दिनों तक येलो अलर्ट

गर्म हवा के बीच बारिश की फुहार, अगले तीन दिनों तक येलो अलर्ट

 

हिमाचल प्रदेश के शिमला में चिलचिलाती गर्मी (Scorching Heat) लोगों को काफी तपा रही थी। साथ ही बढ़ते तापमान के बीच लू का भी असर देखने को मिल रहा था। इस बीच मौसम में बदलाव होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शिमला में बुधवार को रिमझिम बारिश (Drizzling Rain) हुई। इससे लोगों को थोड़ी ठंडक मिली है। रिमझिम बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। यहां तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। तापमान 28 डिग्री से लुढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। हालांकि मैदानी इलाके में फिलहाल गर्मी (Summer Season) से कोई राहत नहीं मिली है। वहीं ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर में भी लोगों को तपती वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

गुरुवार को ऊना में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि हमीरपुर और बिलासपुर का तापमान भी 40 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक यानी 28, 29 और 30 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हलांकि उन्होंने कहा कि दो जून तक प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों में बारिश और तूफान चलने की संभावना बन सकती है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।


संबंधित समाचार