होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: मतदान हुआ समाप्त, 24 अक्टूबर को आयेगा फैसला

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: मतदान हुआ समाप्त, 24 अक्टूबर को आयेगा फैसला

 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान हो चुका है। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 235 महिलाओं समेत 3,237 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान के लिए 96,661 मतदान केंद्र बनाये गए थे, जिन पर साढ़े छह लाख कर्मचारी तैनात किये गए थे। बीजेपी, शिवसेना का मुक़ाबला कांग्रेस, एनसीपी गठबंधन से है। बीजेपी 164 सीटों पर क़िस्मत आज़मा रही है। शिवसेना ने गठबंधन समझौते के तहत 126 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस एनसीपी गठबंधन की बात करें तो कांग्रेस 147 और एनसीपी 121 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

मतदान प्रतिशत

समय                  महाराष्ट्र     

9 बजे                 5.46       

10 बजे                5.79       

11 बजे                12.27

12 बजे                16.35

1 बजे                 21.07

2 बजे                 30.93

3 बजे                 35.23

4 बजे                 43.65

5 बजे                 44    

6 बजे                 55.33


संबंधित समाचार