होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल के कुल्लू जिले से महिला IPS का खोया 50 हजार का पेन, सर्च में जुटी पुलिस, खंगाली गई कई CCTV

हिमाचल के कुल्लू जिले से महिला IPS का खोया 50 हजार का पेन, सर्च में जुटी पुलिस, खंगाली गई कई CCTV

 

हिमाचल: कुल्लू जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कुल्लू के ढालपुर बाजार खरीदारी के लिए गई महिला आईपीएस (IPS) अधिकारी का एक महंगा पेन कहीं खो गया। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इस बात की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि पेन गुम होने की बात सही है। एसपी ने यह भी कहा कि मामले को बेवजह तूल दी गई।

सूत्रों ने बताया कि कमांडेंट के पद पर तैनात महिला IPS अधिकारी पिछले कुछ दिनों से कुल्लू में चल रही पुलिस भर्ती की ड्यूटी पर आई थीं। बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा पेन को ढूंढने का प्रयास भी किया गया लेकिन वह कहीं नहीं मिला। गुम हुए पेन की कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस की टीम कीमती पेन को खोजने के लिए कई दुकानों पर गई और लोगों से भी पूछताछ की। दुकानों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला गया। लेकिन पेन का कुछ पता नहीं चल सका।

यह भी पढ़ें- कंगना के खिलाफ हिमाचल NSUI ने खोला मोर्चा,पद्मश्री वापस लेने और देश द्रोह का मुकदमा दर्ज की उठी मांग


संबंधित समाचार