होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कंगना के खिलाफ हिमाचल NSUI ने खोला मोर्चा,पद्मश्री वापस लेने और देश द्रोह का मुकदमा दर्ज की उठी मांग

कंगना के खिलाफ हिमाचल NSUI ने खोला मोर्चा,पद्मश्री वापस लेने और देश द्रोह का मुकदमा दर्ज की उठी मांग

 

NSUI हिमाचल प्रदेश इकाई ने लगातार गलत ब्यानबजी के लिए कंगना रनौत के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है, कंगना रणौत के द्वारा दिए गए ब्यान जिसमें उन्होंने "भारत को 2014 में आजादी मिली" पर विरोध दर्ज कराया। NSUI के प्रदेश महासचिव यासीन बट्ट ने ब्यान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया, उन्होंने कहा कि जहाँ एक ओर गणतंत्र दिवस पर हिमाचल प्रदेश में हुए 16 जुलाई 1939 को धामी गोलीकांड में भगमल सोहटा व पंडित सीताराम शर्मा जैसे क्रांतिकारियों की अगुवाई में किए संघर्षों को पूरा देश देखेगा।

वहीं, दूसरी तरफ दुखद घटना है की देश व प्रदेश के हजारों क्रांतिकारियों (महात्मा गॉंधी, जवाहर लाल नेहरू, वल्लब भाई पटेल, भगत सिंह, बाबा कांशी राम, पदमदेव, यशपाल जी) के संघर्षों का आपमान ऐसी बयानबाजी से किया जा रहा, हमें आज सोचने की आवशक्ता है इस प्रकार से हम अपनी आने वाली पीढ़ी को कैसा इतिहास बता रहे है, बट्ट ने बताया की इस प्रकार की बयानबाजी करने वाले को पद्मश्री का सम्मान देना, पद्मश्री सम्मान की विश्वसनीयता को कम करना है, उन्होंने तुरंत प्रभाव से पद्मश्री सम्मान वापिस लेने का आग्रह किया, वहीं इस प्रकार की देश विरोधी बयानबाजी के लिए देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने का भी आग्रह किया | इस मौके प्रदेश महासचिव यासीन बट्ट के साथ हिमाचल प्रदेश विश्व विद्यालय NSUI के उपाध्यक्ष रजत भारद्वाज, महेश, योगेश यादव, रुचिका, बुनीत कश्यप आदि विशेष तौर पर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- शिमला: खोपटूवाड़ी गांव के एक मकान में लगी भीषण आग, जिंदा जला एक व्यक्ति


संबंधित समाचार