होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

लॉकडाउन : सुनील ग्रोवर ने शेयर किया फनी वीडियो, कहा- घर पर रहे तो जल्दी खुलेंगे शराब के ठेके

लॉकडाउन : सुनील ग्रोवर ने शेयर किया फनी वीडियो, कहा- घर पर रहे तो जल्दी खुलेंगे शराब के ठेके

 

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के कारण देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। लॉकडाउन के चलते लोग बाहर नहीं जा पा रहे है और न ही घर में खाली बैठने के कारण उनका टाइम कट रहा है। ऐसे में अभिनेता और अभिनेत्री सोशल मीडिया के जरिए लोगों को एंटरटेन कर रहे है। वही, कॉमेडियंस भी मेमेस और वीडियो शेयर कर फैंस को हंसा रहे है। इसी कड़ी में अब कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने एक फनी वीडियो के जरिए लोगों को बता दिया है कि सभी का घर में रहना जरूरी क्यों है। 

जी हां, कोरोना वायरस और लॉकडाउन को लेकर अक्सर मेमेस शेयर करने वाले सुनील ग्रोवर ने अब शराब के ठेके को एक फनी वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सुनील के मुताबिक अगर लोग चाहते हैं कि शराब की दुकानें जल्दी खुल जाए तो उन्हें घर पर ही रहना चाहिए। इस वीडियो में सुनील कहते हैं, 'अगर आप घर में रहें तो शराब की दुकानें जल्दी खुल जाएंगी। अगर आप बाहर निकले तो इसमें समय निकल सकता है। मर्जी आपकी।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Choice is yours ! Theka alert!

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover) on

सुनील का लोगों को घर से बाहर ना निकलने का अपील करने का तरीका काफी मजेदार और अलग है। इसके अलावा, सुनील ग्रोवर ने ट्वीट के जरिए बताया है कि जब कोरोना वायरस की समस्या खत्म हो जाएगी तो वे सबसे पहले कौन सा काम करेंगे। उन्होने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, कोरोना का तनाव खत्म होते ही सबसे पहले 7 दिन छुट्टी लूंगा और घर में आराम करूंगा। आपको बता दें कि उनके इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है।


संबंधित समाचार