होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

दिल्ली में एक और हफ्ते के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन, पहले की तरह जारी रहेंगी पाबंदियां

दिल्ली में एक और हफ्ते के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन, पहले की तरह जारी रहेंगी पाबंदियां

 

दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति गंभीर बनी हुई है। ऐसे में राजधानी में लागू लॉकडाउन को एक और हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। इस बात का ऐलान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति गंभीर बनी हुई है और बीते कुछ दिनों में संक्रमण दर 36 प्रतिशत के उच्चतर स्तर पर है।

केजरीवाल ने कहा कि 19 अप्रैल की रात को लगाया गया लॉकडाउन अब तीन मई सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा, "हमें कुछ और दिन स्थिति देखनी होगी, मामले घटते हैं या बढ़ते हैं।"

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी की स्थिति को देखते हुए एक पोर्टल बनाया गया है, आपूर्ति के बेहतर प्रबंधन के लिए ऑक्सीजन उत्पादक, आपूर्तिकर्ता और अस्पताल से मिली जानकारी के आधार पर इसे हर दो घंटे में अपडेट किया जाएगा जिसे आपात स्थिति में बड़ी मुश्किल न खड़ी हो। बता दें कि दिल्ली में पहले से लागू लॉकडाउन को 26 अप्रैल की सुबह खत्म होना था।

यह भी पढ़ें- मन की बात में बोले PM मोदी- कोरोना की ताजा लहर के 'तूफान' ने देश को झकझोर दिया


संबंधित समाचार