होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

खीरी हिंसा में मरने वाले किसानों के लिए आज की जाएगी अतिंम अरदास, प्रियंका गाधी भी होंगी शामिल

खीरी हिंसा में मरने वाले किसानों के लिए आज की जाएगी अतिंम अरदास, प्रियंका गाधी भी होंगी शामिल

 

उत्तर प्रदेश: लखीमपुर खीरी हिंसा (Lakhimpur Kheri Violence) में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए मंगलवार को 'अंतिम अरदास' की जाएगी। इस कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) भी शामिल होंगी। वहीं, किसानों के नेता राकेश टिकैत ने यह दावा किया है कि इस अंतिम अरदास में एक लाख किसान शामिल रहेंगे। बता दें कि इस कार्यक्रम के लिए प्रियंका गांधी लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच चुकी हैं। जल्द ही वह लखीमपुर खीरी के लिए रवाना होंगी। प्रियंका गांधी के अलावा अंतिम अरदास में कांग्रेस पार्टी के कई बड़े नेता भी शामिल होंगे। यह अरदास का कार्यक्रम तिकुनिया में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। तिकुनिया वही जगह है, जहां यह हिंसा हुई थी। कहा जा रहा है कि इस अंतिम अरदास में कई राज्यों के किसान शामिल होंगे। बता दें कि आज का दिन संयुक्त किसान मोर्चा पूरे देश में शहीद किसान दिवस के तौर पर मनाएगा।

बता दें कि रविवार को लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में करीब 8 लोगों  की मौत हुई थी। इस हिंसा के बाद से राजनीति तेज हो गई थी। वहां मौजूद किसानों के मुताबिक केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा ने अपनी गाड़ी से प्रदर्शन कर रहे किसानों को गाड़ी से रौंद दिया था। जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने आशीष मिश्रा को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- Lakhimpur Kheri Case: प्रियंका गांधी आज रखेंगी मौन व्रत, अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की करेंगी मांग


संबंधित समाचार