होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Kisan Nyay Rally: पीएम के गढ़ में बरसीं प्रियंका, केंद्र-यूपी पर साधा निशाना

Kisan Nyay Rally: पीएम के गढ़ में बरसीं प्रियंका, केंद्र-यूपी पर साधा निशाना

 

उत्तर प्रदेश: आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इस सिलसिले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसान न्याय रैली निकाली। जहां उन्होंने लखीमपुर खीरी हिंसा के मामले को लेकर सीएम योगी पर जमकर निशाना साधा।

रैली में प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर हमारे देश में किसी के साथ हिंसा होती है तो वह न्याय मांगने किसके पास जाएगा। रैली में प्रियंका ने कहा जब मैंने यहां कार्यभार संभाला था तो पुलिस प्रशासन की मदद से सोनभद्र में आदिवासी किसानों की जमीन पर कब्जा कर लिया और जब हमने इसका विरोध किया, तो 13 आदिवासियों को गोली मार दी गई। ऐसे में मैंने उनसे मिलने की कोशिश की तो मुझे गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में भाजपा के एक पूर्व विधायक और भाजपा के लोग भी शामिल थे। इतना ही नहीं हाल ही में हुई लखीमपुर की घटना में भी भाजपा के लोग शामिल हैं।

बता दें कि रैली से पहले प्रियंका ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। इसी के साथ अन्नपूर्णा मंदिर में भी मां का आशीर्वाद लिया। इसके बाद प्रियंका का काफिला दुर्गाकुंड पहुंचा। जहां प्रियंका ने दुर्गा मां की पूजा की। इससे पहले एयरपोर्ट से मंदिर तक के रास्ते में जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन कर स्वागत किया।

 

 

यह भी पढ़ें- देश में एक बार फिर बढ़े तेल के दाम, राजधानी में 104 रुपये के पार पेट्रोल, मबंई में डीजल ने छूआ आसमान


संबंधित समाचार