होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Himachal: किन्नौर बना देश का पहला जिला, 100 फीसदी हुआ वैक्सीनेशन

Himachal: किन्नौर बना देश का पहला जिला, 100 फीसदी हुआ वैक्सीनेशन

 

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में कोरोना टीकाकरण का 100 फीसदी लक्ष्य पूरा हो गया है। जिले के सभी वयस्कों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का टारगेट बुधवार को पूरा हो गया। इसके साथ ही कोरोना इस लक्ष्य को हासिल करने वाला देश का पहला जिला बन गया है। किन्नौर के जिलाधिकारी आबिद हुसैन सादिक ने कहा, 'यह मुश्किल काम था, लेकिन जिले ने यह टारगेट हासिल कर लिया है। टीका सभी वयस्कों को लगाया जा चुका है।' जिले के सभी 60,305 वयस्कों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के सभी वयस्कों को कोरोना टीके की पहली डोज लग चुकी है।

यह लक्ष्य हासिल करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य था। जिलाधिकारी आबिद ने कहा कि हेल्थ वर्कर्स ने इस टारगेट को हासिल करने के लिए काफी प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि हेल्थ वर्कर्स ऊंची पहाड़ियों तक पर गए और लोगों को टीका लगाए। दरअसल किन्नौर हिमाचल प्रदेश का दुर्गम पहाड़ियों वाला जिला है। ऐसे में यहां टीकाकरण अभियान मैदानी इलाकों के मुकाबले मुश्किल था, लेकिन हेल्थ अथॉरिटीज के प्रयासों से यह लक्ष्य हासिल हो चुका है। हिमाचल प्रदेश में अगस्त में ही सूबे के सभी वयस्कों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लग गया था। 

बता दें कि कोरोना वायरस के नए केसों में भी टीकाकरण के अभियान में तेजी के चलते गिरावट देखने को मिल रही है। गुरुवार को आए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में 20,000 से कम केस मिले हैं। यह लगातार छठा दिन था, जब कोरोना के नए केसों का आंकड़ा 20,000 से कम रहा है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, बिहार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड जैसे उत्तर भारत के राज्यों में कोरोना केसों की संख्या अब सैकड़े के करीब ही रह गई है। इससे देश भर में कोरोना से राहत मिल रही है। यही नहीं केरल, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों में भी तेजी से कमी आई है।
       

यह भी पढ़ें- हिमाचल किसानों को पंजाब में धान बेचना पड़ा भारी, पंजाब पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रालियों को किया सीज


संबंधित समाचार