होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

2 साल बाद करण जौहर करेंगे फिल्म का निर्देशन, रणबीर कपूर ने काम करने से किया इनकार

2 साल बाद करण जौहर करेंगे फिल्म का निर्देशन, रणबीर कपूर ने काम करने से किया इनकार

 

फिल्‍ममेकर करण जौहर ने अपनी अगली फिल्‍म 'तख्‍त' की घोषणा की है और फिल्‍म में बड़े-बड़े सितारों को कास्‍ट किया है। जिनमें रणवीर सिंह और विकी कौशल भी शामिल हैं।

 

सूत्रों के अनुसार करण इस फिल्‍म में रणवीर के साथ विकी कौशल की जग‍ह रणबीर कपूर को लेना चाहते थे, लेकिन रणबीर ने काम करने से इनकार कर दिया। दरअसल रणबीर का इस फिल्म में काम न करने का फैसला पूरी तरह से प्रफेशनल है। डेट्स की कमी के कारण उन्‍होंने इस फिल्‍म में काम करने से इनकार कर दिया। वह पहले से ही ब्रह्मास्‍त्र, शमशेरा और लव रंजन की एक और फिल्‍म की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं।

 

बता दें इस फिल्‍म में रणवीर सिंह के अलावा करीना कपूर खान, विकी कौशल, भूमि पेडनेकर, जान्‍ह्वी कपूर और अनिल कपूर प्रमुख भूमिकाओं में होंगे। माना जा रहा है कि फिल्‍म 2020 में रिलीज हो सकती है। फिल्‍म की शूटिंग अगले साल शुरू हो सकती है। इस फिल्‍म को करण ने खुद निर्देशित करने का फैसला लिया है। करण करीब 2 साल बाद फिर से कोई फिल्‍म खुद निर्देशित करेंगे।

 


संबंधित समाचार