होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कानपुर एनकाउंटर केस: विकास दुबे पर बढ़ाया गया इनाम, अब सूचना देने वाले को मिलेंगें 5 लाख रूपए

कानपुर एनकाउंटर केस: विकास दुबे पर बढ़ाया गया इनाम, अब सूचना देने वाले को मिलेंगें 5 लाख रूपए

 

कानपुर एनकाउंटर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी विकास दुबे को पकड़ने के लिए तलाश अभी भी जारी हैं। इस बीच पुलिस ने विकास दुबे पर मौजूदा इनाम राशि को बढ़ाकर 5 लाख कर दिया हैं। बता दें कि जिस समय यह कांड हुआ था तब विकास की सूचना देने वाले को 50 हजार रूपये का इनाम देने की घोषणा की गई थी। लेकिन कुछ दिनों बाद इनामी राशि को बढ़ाकर 1 लाख कर दिया गया था, परन्तु फिर भी विकास की कोई भी सूचना नहीं मिली। जिसके बाद विकास को पकड़ने की इनामी राशि को एक बार फिर बढ़ाया गया और ढाई लाख कर दिया गया। इसके बावजूद विकास दुबे का अब तक भी कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया।

बता दें कि मंगलवार को कानपुर कांड अपराधी विकास दुबे पुलिस की गिरफ्त से बच कर निकल गया था। जिसके बाद ऐसी खबरें सामने आई कि विकास फरीदाबाद के एक होटल में रूके हुए थे। वही, जैसे ही ये सूचना  पुलिस को मिली और वह मौके पर पहुंची तब तक विकास फरार हो गया था। इसके अलावा फरीदाबाद में आरोपी विकास दुबे को शरण देने के आरोप में प्रभात मिश्रा और अंकुर को गिरफ्तार किया गया था। जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी विकास दुबे को बहुत करीब से जानते हैं।

यह भी पढ़ें- कानपुर एनकाउंटर मामला: STF के साथ मुठभेड़ में विकास दुबे का करीबी अमर दुबे मारा गया


संबंधित समाचार