होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

बढ़ते कोहरे की समस्या को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने चार महीनों तक इन ट्रेनों को किया रद्द

बढ़ते कोहरे की समस्या को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने चार महीनों तक इन ट्रेनों को किया रद्द

 

ठण्ड का महीना शुरू हो चुके है और ऐसे में देश के कई राज्य कोहरे की धुंध में खो जाते हैं. गिरता तापमान और बढ़ते पॉल्यूशन से समस्या कड़ी होने लगती है. यहाँ तक सर्वाधिक प्रभावित होती है यातायात सेवाएं. हार साल की तरह भारतीय रेलवे की ओर से नए निर्देश जारी हुए हैं. भारतीय रेलवे ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस बार भी कई ट्रेनें रद्द होगी, कुछ के स्केड्यूले में बदलाव होंगे और यात्रियों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए नई ट्रेनें चलायी जाएँगी.

रेलवे के पूर्व सीपीआरओ दी जानकारी

सर्दियों के सीजन के साथ ही रेलवे ने अपने कई ट्रेनों के रूटीन में बदलाव किया है।यहाँ तक की कुछ ट्रेनों को रद्द तक करना पड़ा। वैसे ये सारे बदलाव केवल चार महीनों यानि की दिसंबर से मार्च तक रहेंगे। ये निर्णय रेलवे ने एहतियात कामयं रखने के लिए लिया है ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना का सामना ना करना पड़े। बदलाव की जानकारी पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ विजेंद्र कुमार ने सुचना दी है। ये सुनिश्चित किया है fक 01 दिसंबर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

ये ट्रेनें होंगी रद्द...

नीचे दी गयी सूचि उन ट्रेनों की है जिन्हें कोहरे को देखते हुए रद्द किया गया है।

गाड़ी संख्या 14524 अम्बाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस 3 दिसंबर, 2022 से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या14523 बरौनी-अम्बाला हरिहर एक्सप्रेस 5 दिसंबर, 2022 से 02 मार्च, 2023 तक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 14006 आनंद विहार-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस 01 दिसंबर, 22 से 28 फरवरी, 2023 तक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस 03 दिसंबर, 2022 से 02 मार्च,2023 तक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस 01 दिसंबर, 2022 से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस 3 दिसंबर से 2 मार्च तक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या. 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 02 दिसंबर से 27 फरवरी तक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 15904 चंडीगढ-डिब्रूगढ़़ एक्सप्रेस 04 दिसंबर से 01 मार्च तक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 15621 कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस- 01 दिसंबर से 23 फरवरी तक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 15622 आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस- 02 दिसंबर से 24.फरवरी तक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 14618 अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस 01 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 14617 बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस 3 दिसंबर से 2 मार्च तक रद्द रहेगी।

यह भी पढ़ें- SBI ने किया अपने खाताधारकों के लिए बड़ा बदलाव, जानें पूरी अपडेट


संबंधित समाचार