होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

भारत और पाकिस्तान के बीच बनी सहमति, LOC पर संघर्ष विराम समझौते का करेंगे पालन

भारत और पाकिस्तान के बीच बनी सहमति, LOC पर संघर्ष विराम समझौते का करेंगे पालन

 

भारत और पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के साथ-साथ और उससे लगते सभी सेक्टरों में संघर्ष विराम और अन्य समझौतों का पालन करने पर सहमति व्यक्त की है। दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशकों के बीच हॉट लाइन पर बातचीत के दौरान यह सहमति बनी। दरअसल, भारत और पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों ने सौहार्दपूर्ण माहौल में नियंत्रण रेखा तथा सभी सेक्टरों में स्थिति की समीक्षा की।

वही, बातचीत के बाद जारी संयुक्त  बयान में कहा गया है कि सीमा पर स्थायी रूप से शांति बनाए रखने और एक दूसरे की चिंताओं को समझने के लिए संघर्ष विराम तथा अन्य समझौतों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। इस दौरान दोनों पक्षों ने यह भी कहा कि कि उनके बीच हॉटलाइन व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी और किसी भी तरह की गलतफहमी को फ्लैग मीटिंग के जरिये सुलझाया जाएगा। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा पर 2003 से संघर्ष विराम लागू है लेकिन पाकिस्तान समय-समय पर इसका उल्लंघन करता रहा है।

यह भी पढ़ें- 26 फरवरी को कृषि मंत्रालय का घेराव करेगी किसान कांग्रेस


संबंधित समाचार