होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

भारत में लगातार तीसरे दिन आठ हजार से अधिक लोग हुए संक्रमित, मरीजों का आंकड़ा 1.90 लाख के पार

भारत में लगातार तीसरे दिन आठ हजार से अधिक लोग हुए संक्रमित, मरीजों का आंकड़ा 1.90 लाख के पार

 

भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा दो लाख के करीब पहुंचता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 8763 मामले आए हैं। देश में तीसरे दिन 8 हजार से अधिक मरीज मिले हैं। इसके बाद अभी तक 1,90,622 लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं। देश के तीन राज्यों में हालात बदतर हो चुके हैं। महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली में 5 हजार के करीब कोरोना संक्रमित आ रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में 31 मई को रिकॉर्ड 2487 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा दिल्ली में 1295 और तमिलनाडु में 1149 मरीज आए हैं। इसके अलावा गुजरात में 438, उत्तर प्रदेश में 374, पश्चिमी बंगाल में 371, कर्नाटक में 299, बिहार में 242 और राजस्थान में 214 संक्रमित मिले हैं। वहीं भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा 1,90,622 पर पहुंच गया है। इनमें से 93,348 मरीज सक्रिय है यानि इनका अस्पतालों में उपचार चल रहा है। जबकि 91855 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। इसके अलावा 5408 लोगों की देश में अभी तक मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 223 लोगों की जान गई है।

भारत में कोरोना वायरस को लेकर राहत की खबर है। जिस तेजी से कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। उसी तेजी से ठीक होने वाले संक्रमितों की संख्या भी बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में 4921 मरीज ठीक होकर घर गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 1248 मरीज ठीक हुए हैं। इसके अलावा तमिलनाडु में 757, गुजरात में 689, दिल्ली में 403, मध्यप्रदेश में 398, राजस्थान में 293 लोग ठीक हुए हैं।

 


संबंधित समाचार