होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

IAS अशोक खेमका का 52वां तबादला, बीजेपी के कार्यकाल में 7वां तबादला

IAS अशोक खेमका का 52वां तबादला, बीजेपी के कार्यकाल में 7वां तबादला

 

हरियाणा के सीनियर IAS अशोक खेमका का 52वां तबादला किया गया है। उन्हें अभिलेखागार, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग में प्रमुख सचिव बनाया गया है। इससे पहले वे विज्ञान एवं तकनीकी विभाग के प्रमुख सचिव पद पर कार्यरत थे। खेमका का यह तबादला करीब 8 महीने बाद हुआ। 1991 बैच के अशोक खेमका का तबादला इससे पहले मार्च 2019 में हुआ था।

अभिलेखागार विभाग भाजपा की राज्यमंत्री कमलेश ढांडा के पास जबकि पुरातत्व और संग्रहालय विभाग जजपा के राज्यमंत्री अनूप धानक के पास है। आईएएस खेमका को काफी समय से किसी बड़े विभाग की जिम्मेदारी नहीं दी गई है। भाजपा से पहले कांग्रेस की हुड्‌डा सरकार में भी खेमका का 22 बार ट्रांसफर हुआ था।

भाजपा सरकार के पहले और दूसरे कार्यकाल में खेमका का यह 7वां तबादला है। खेल मंत्री अनिल विज ने ही उन्हें खेल विभाग में लिया था। खेल विभाग में खेमका का एनुअल कॉफिडेंशियल रिपोर्ट में नंबर को लेकर विवाद हुआ था। खेमका की एसीआर में मुख्य सचिव ने उन्हें 10 में 8.22 अंक दिए थे, जबकि उनके खेल महकमे के मंत्री अनिल विज ने इसे बढ़ाकर 9.92 कर दिया था। यह भी लिखा था कि खेमका, मेहनती और ईमानदार हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनकी एसीआर में 9 अंक करने के साथ ही मंत्री अनिल विज की टिप्पणी को अतिशयोक्ति बताया था। इस मामले को लेकर खेमका हाईकोर्ट पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें- नितिन गडकरी का बयान, सरकार कर रही वित्तीय मोर्चे पर मुश्किलों का सामना, निजी निवेश जरूरी


संबंधित समाचार