होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

HSSC के 4858 क्लर्क के पदों के लिए परीक्षा आज से, 15 लाख से अधिक युवा देंगे परीक्षा

HSSC के 4858 क्लर्क के पदों के लिए परीक्षा आज से, 15 लाख से अधिक युवा देंगे परीक्षा

 

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से क्लर्क के 4858 पदों के लिए 21 से 23 सितंबर तक परीक्षाएं ली जाएंगी। इसे लेकर प्रदेशभर में कमीशन और प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली हैं। इस भर्ती में 15 लाख 7 हजार आवेदन आए हुए हैं।

इतनी संख्या में आवेदन आने पर कमीशन की ओर से तीन दिन में परीक्षा प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। 17 जिले और 10 उपमंडल मुख्यालयों पर होने वाली इस परीक्षा के लिए 1059 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। निगरानी के लिए हर जिले में 7-8 उड़नदस्ते भी बनाए गए हैं।

परीक्षा अलग-अलग शिफ्टों में होंगी। शनिवार को परीक्षा शाम 4:30 से 6 बजे तक होगी। 22 व 23 सितंबर को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3:00 से शाम 4:30 बजे तक परीक्षा होगी। उम्मीदवारों को एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षाओं के लिए एचसीएस अफसरों को पर्यवेक्षक के तौर पर लगाया जाएगा।


संबंधित समाचार