होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा विस चुनाव: अमित शाह का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा PM मोदी कुछ भी करे तो लगती है मिर्ची

हरियाणा विस चुनाव: अमित शाह का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा PM मोदी कुछ भी करे तो लगती है मिर्ची

 

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज हरियाणा के कैथल में चुनावी रैली को संबोधित किया। शाह ने हुडा ग्राउंड सेक्टर-19 में जिले की तीन विधानसभाओं कैथल से प्रत्याशी लीलाराम गुर्जर, पूंडरी से वेदपाल एडवोकेट और गुहला से रवि तारावाली के लिए हुंकार भरी।

अपने संबोधन में उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लिया। अमित शाह ने कहा कि भारत में विजय दशमी के दिन शस्त्र पूजन करते हैं। ऐसे में अगर राफेल का भी पूजन किया गया तो इसमें हंगामा करने की क्या बात है। कांग्रेसी इसका विरोध कर रहे हैं, ऐसा करने से पहले एक बार सोचना चाहिए। अमित शाह ने अपने भाषण में कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने का जिक्र भी किया। शाह ने कहा कि कांग्रेस ने धारा 370 हटाने का विरोध किया। राहुल गांधी खुलकर सामने आएं और बताएं कि उनकी पार्टी ने आज तक कश्मीर के लिए क्या किया, जो वे अब इसका विरोध करने में जुटे हैं।

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस को विरोध करने से पहले सोच लेना चाहिए। विरोध करना चाहिए या नहीं, किसका विरोध करना चाहिए किसका नहीं, इस पर विचार कर लेना चाहिए। कांग्रेस सरकारें जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 नहीं हटा पाईं। पीएम मोदी ने दूसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही इसे हटा दिया तो मिर्ची लग गई।

अमित शाह ने अपने संबोधन में रणदीप सुरजेवाला को भी निशाने पर लिया। शाह ने कहा कि पीएम मोदी कुछ भी करते हैं तो सुरजेवाला के पेट में दर्द हो जाता है। पूरी कांग्रेस को मिर्ची लग जाती है। वे बताएं कि उन्होंने या उनकी पार्टी ने आज तक देश की और हरियाणा की जनता के लिए क्या किया।

अमित शाह ने अपने संबोधन में बीजेपी सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक कराई। तीन तलाक बिल पास किया। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई शुरू की। बेटी बचाओ का नारा दिया। जन-जन तक योजनाएं पहुंचाई, कांग्रेस ने आज तक कौन-सा काम किया।

अमित शाह ने कहा कि हरियाणा में मनोहर सरकार ने पांच साल राज किया और इस दौरान कई बड़े बदलाव हुए। मनोहर सरकार की कोई जाति नहीं है। चौटाला राज में गुंडागर्दी थी, हुड्डा राज में भ्रष्टाचार था। मनोहर राज में न गुंडाराज और न भ्रष्टाचार है। नौकरियों के लिए लगने वाला बाजार भी बीते जमाने की बात हो गई। अमित शाह ने कहा कि हरियाणा की जनता ने भाजपा को सरकार बनाने का मौका दिया और भाजपा ने भी अपने वादों को पूरा किया। नौकरियों में भ्रष्टाचार खत्म किया। लिंग अनुपात सुधारने के लिए काम किया। अब जाति के आधार पर काम नहीं होते। भाजपा की सरकार आम आदमी की सरकार है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा विस चुनाव: सोनाली फौगाट ने मांगी विवादित बयान पर माफी, दिया था ये विवादित बयान


संबंधित समाचार