होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा के डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने 42 महिला जनप्रतिनिधियों को स्कूटी देकर किया सम्मानित

हरियाणा के डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने 42 महिला जनप्रतिनिधियों को स्कूटी देकर किया सम्मानित

 

हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शनिवार को जींद के सात जिलों की पंचायतीराज संस्थाओं की 42 महिला प्रतिनिधियों को सराहनीय कार्य करने पर स्कूटी देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जल्द ही उतरी हरियाणा के पांच जिलों की महिला जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करने के लिए पंचकूला में भी ऐसा ही समारोह आयोजित किया जाएगा। 

वही, दूसरे चरण में भिवानी, चरखी दादरी, जींद, हिसार, सिरसा, फतेहबाद, कैथल जिलों की पंचायतीराज संस्थाओं की महिला जनप्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्र तथा महिलाओं के विकास एवं उत्थान के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा ताकि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे न रहे बल्कि आगे आकर अपने क्षेत्र, गांव और ईलाके के विकास में अहम भागीदारी निभाकर प्रदेश के विकास में अपना सहयोग दे सकें। उन्होंने कहा कि इसी तरह का एक समारोह पहले गुरूग्राम में भी आयोजित किया जा चुका है। शेष जिलों की महिला जन प्रतिनिधियाें को भी स्कूटी से सम्मानित करने के लिये समारोह का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- एमएसपी के नाम पर किसानों के साथ धोखा कर रही है पंजाब सरकार : दुष्यंत चौटाला


संबंधित समाचार