होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरपाल सिंह चीमा बोले- पहली बार निकाय चुनाव लड़कर AAP ने किया शानदार प्रदर्शन

हरपाल सिंह चीमा बोले- पहली बार निकाय चुनाव लड़कर AAP ने किया शानदार प्रदर्शन

 

आम आदमी पार्टी (आप) ने दावा किया कि चूंकि उसने पहली बार निकाय चुनाव लड़ा था, उस हिसाब से पार्टी का प्रदर्शन ‘अच्छा‘ था। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा नेे कहा कि वह पंजाब के मतदाताओं के फैसले का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में पार्टी का जनाधार बढ़ा है।साथ ही उन्होंने दावा किया कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी।

वही, हरपाल सिंह चीमा ने अपनेे कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया कि वह ‘कांग्रेस के गुंडों का हमला‘ झेलकर भी पार्टी के साथ खड़े रहे। उन्होंने कहा कि पार्टी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से किए गए ‘झूठे वादों‘ का पंजाब की जनता के सामने पर्दाफाश करती रहेगी और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की ‘तानाशाही‘ के खिलाफ भी आवाज उठाती रहेगी।

यह भी पढ़ें- निकाय चुनाव में लोकतंत्र की हत्या करने में कांग्रेस ने लगाई पूरी ताकत : भाजपा


संबंधित समाचार