होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Gunjan Saxena -The Kargil Girl फिल्म के पोस्टर हुए रिलीज,इस दिन देगी बड़े पर्दे पर दस्तक

Gunjan Saxena -The Kargil Girl फिल्म के पोस्टर हुए रिलीज,इस दिन देगी बड़े पर्दे पर दस्तक

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की फिल्म Gunjan Saxena -The Kargil Girl  के पोस्टर रिलीज कर दिए गए हैं, इसके साथ ही फिल्म की रिलीज तारीख भी सामने आ गई है। फिल्म 13 मार्च 2020 को रिलीज होगी। करण जौहर ने जान्हवी कपूर की फिल्म का पहला लुक पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में जान्हवी कपूर रंग बिरंगे स्वेटर में हंसते हुए कागज का जहाज उड़ाती दिख रही हैं। पोस्टर में लिखा है, लड़कियां पायलट नहीं बनती।

Gunjan Saxena -The Kargil Girl में जान्हवी कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी, अंगद बेदी, विनीत कुमार और मानव विज जैसे सितारे भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा कर रहे हैं। अंगद बेदी फिल्म में जान्हवी कपूर के भाई बने हैं वहीं पंकज त्रिपाठी उनके पिता की भूमिका में दिखेंगे।

जाह्नवी कपूर इस फिल्म में देश की पहली महिला आईएएफ पायलट गुंजन सक्सेना का किरदार निभा रही हैं। धड़क के बाद जाह्नवी कपूर की यह दूसरी फिल्म है।

साल 1999 में जब कारगिल वॉर हुआ, उस दौरान गुंजन सक्सेना को घायलों को बचाने का जिम्मा दिया गया था। गुंजन सक्सेना और उनकी साथी श्री विद्या की पोस्टिंग कश्मीर के उस इलाके में थी जहां पाकिस्तानी सैनिक भारत के सैनिकों पर हमला कर रहे थे। गुंजन सक्सेना ने बिना घबराए और बिना किसी हथियार के कई जवानों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। इस बहादुरी के लिए गुंजन सक्सेना को शौर्य पुरस्कार से भी नवाजा गया।


संबंधित समाचार