होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल जीसी मुर्मू नए CAG बनाए गए, राजीव महर्षि की लेंगे जगह

जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल जीसी मुर्मू नए CAG बनाए गए, राजीव महर्षि की लेंगे जगह

 

जम्मू और कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू को देश का नया ऑडिटर जनरल (Comptroller and Auditor General of India) बनाया गया है। वह राजीव महर्षि की जगह लेंगे। केंद्र की मोदी सरकार ने गुरुवार को इसका नोटिफिकेशन जारी किया। बता दें कि राजीव महर्षि को साल 2017 में CAG नियुक्त किया गया था. उनका कार्यकाल तीन साल का रहा. बता दें कि मुर्मू 1985 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस अफसर रहे हैं।

वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसेमंद अफसरों में माने जाते हैं। गुजरात में मोदी के मुख्यमंत्री रहने के दौरान वह उनके प्रमुख सचिव थे। एक मार्च 2019 से वह वित्त मंत्रालय में व्यय सचिव की जिम्मेदारी देख रहे थे। उन्होंने जम्मू कश्मीर के आखिरी राज्यपाल सत्यपाल मलिक के बाद उप-राज्यपाल की जगह ली थी।

यह भी पढ़ें- भारत चीन सीमा विवाद पर रक्षा मंत्रालय का बड़ा बयान, एलएसी पर चीन की गतिविधियां हो रही आक्रमक


संबंधित समाचार