होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा ने भाजपा छोड़ी, प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने इस्तीफा मंजूर किया

पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा ने भाजपा छोड़ी, प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने इस्तीफा मंजूर किया

 

हरियाणा के हल्का रादौर से विधायक रहे श्याम सिंह राणा ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने रादौर में अपने निवास पर बुलाई गई पत्रकारवार्ता में भाजपा छोड़ने की घोषणा की। श्याम सिंह राणा ने बताया कि उन्होंने भाजपा के सभी पदों से त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ को भेज दिया था। कुछ ही घंटों के अंतराल में खबर आई कि धनखड़ ने राणा का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। उन्होंने कहा, जल्द ही वह अपने समर्थकों से विचार विमर्श कर किसी दल में शामिल होने की घोषणा करेंगे।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने रादौर के सीटिंग विधायक श्याम सिंह राणा का टिकट काटकर कर्णदेव कम्बोज को टिकट दिया था। वहीं टिकट कटने के बाद इनका ऑडियो भी हुआ वायरल हुआ था।

यह भी पढ़ें- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष O.P. DHANKAR बोलें- अक्टूबर के पहले सप्ताह में भाजपा पार्टी को मिलेंगे नए चेहरे


संबंधित समाचार