होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

इमरान खान की पार्टी के पूर्व विधायक बलदेव कुमार का भारत वीजा खत्म, कहा नहीं जाएंगे वापस

इमरान खान की पार्टी के पूर्व विधायक बलदेव कुमार का भारत वीजा खत्म, कहा नहीं जाएंगे वापस

 

पाकिस्तान के बारीकोट से इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के पूर्व विधायक बलदेव कुमार का तीन महीने का भारत का वीजा मंगलवार को खत्म हो गया। हालांकि, बलदेव ने दो महीने पहले से ही वीजा के लिए अप्लाई कर रखा है, लेकिन उसका जवाब सरकार की तरफ से नहीं आया है। बलदेव ने अभी दो दिन पहले ही इसका रिमाइंडर भी सरकार को भेजा है।

बलदेव कुमार ने बताया कि उनके लिए अब भारत ही उनका देश है। पाकिस्तान में उनकी जान को आतंकियों और आइएसआइ से खतरा है। इस कारण वे वापस नहीं जाएंगे। बलदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि वे उन्हें भारत में राजनीतिक शरण दें और जल्द उनका वीजा जारी किया जाए। जानकारों की मानें तो बलदेव पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हैं और नागरिकता कानून में किए गए बदलाव के तहत वह वीजा पर फैसला आने तक बिना वीजा भी भारत में रह सकते हैं।

तीन माह पहले 12 अगस्त को ईद के दिन भारत पहुंचे बलदेव का ससुराल खन्ना में ही है। उनकी बेटी थैलेसीमिया से पीडि़त है। बलदेव ने करीब दो माह पहले ही लंबी अवधि के वीजा के लिए अप्लाई भी किया था, लेकिन केंद्र सरकार ने फिलहाल उसका कोई जवाब नहीं दिया है।


संबंधित समाचार