होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर 16 फरवरी को कर सकते हैं नई पार्टी का ऐलान

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर 16 फरवरी को कर सकते हैं नई पार्टी का ऐलान

 

हरियाणा में कांग्रेस का दामन छोड़ अलग हुए अशोक तंवर ने सीएम सिटी करनाल में 16 फरवरी को स्वाभिमान दिवस रैली में नई पार्टी की घोषणा के संकेत दिए हैं। प्रदेश में तीसरा विकल्प देने का दावा करते हुए तंवर ने कहा कि हरियाणा में अच्छे नेताओं की कमी नहीं है। जरूरत है तो सिर्फ उनका स्वाभिमान जगाने की।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से साफ है कि आमजन राष्ट्रीय दलों को नकार रहा है। पत्रकारों से बाचतीत में भाजपा-कांग्रेस पर मिलीभगत के आरोप जड़ते हुए उन्होंने कहा कि जब जम्मू और कश्मीर के तीन पूर्व मुख्यमंत्री जेल में हैं तो चौथा बाहर क्यों। इससे साफ है कि अंदरखाने बड़ा खेल चल रहा है।

पदोन्नति में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद छिड़ी बहस के बीच अशोक तंवर ने न्यायपालिका में अनुसूचित जाति वर्ग का प्रतिनिधित्व शामिल करने की मांग उठाई है। नेशनल ज्यूडिशियल सर्विस कमीशन की वकालत करते हुए उन्होंने कहा कि न्यायपालिका में गरीब एवं पिछड़े वर्ग के लोग होंगे तो वह उनके प्रति संवेदनशील होंगे और उनके हित की बात करेंगे।

 

यह भी पढ़ें- हरियाणा सरकार का फैसला, मंत्रियों के लिए खरीदी जाएगी ये लग्जरी गाड़ियां


संबंधित समाचार