होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त वेद मारवाह का गोवा में निधन

दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त वेद मारवाह का गोवा में निधन

 

दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त वेद मारवाह का शुक्रवार रात को गोवा में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। उनके निधन की जानकारी गोवा पुलिस ने दी। आपको बता दें कि वेद मारवाह 1985 से 1988 तक दिल्ली पुलिस आयुक्त रहे और उन्होंने 1988 से 1990 के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के तीसरे महानिदेशक के तौर पर भी सेवाएं दीं। इसके अलावा वह मणिपुर, झारखंड एवं मिजोरम के राज्यपाल भी रहे।

वही, गोवा डीजीपी ने ट्वीट किया, ‘‘हम पुलिस बल के महान नेता के चले जाने से अत्यंत दुखी हैं। वेद मारवाह ने चुनौतियों के समय पुलिस बल का नेतृत्व किया और तीन राज्यों के राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं दीं। उनके परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।' इसके अलावा पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी ने कहा कि वह वेद मारवाह के निधन की सूचना से स्तब्ध हैं।

 

यह भी पढ़ें- देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 2 लाख 36 हजार के पार, अब तक 6642 लोगों की मौत


संबंधित समाचार