होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

दंगल गर्ल फातिमा सना शेख हुईं कोरोना पॉजिटिव, एक्ट्रेस ने खुद को किया क्वारंटाइन

दंगल गर्ल फातिमा सना शेख हुईं कोरोना पॉजिटिव, एक्ट्रेस ने खुद को किया क्वारंटाइन

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है और फिलहाल वह अपने घर में पृथक-वास में हैं। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर दी। फातिमा सना शेख ने कहा कि संक्रमित होने के बाद वह सभी स्वास्थ्य एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन कर रही हैं।

अभिनेत्री ने लिखा, "मेरे कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सभी उपायों एवं प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं। मैं अपने घर में पृथक-वास में हूं। आप सभी की शुभकामनाओं एवं चिंताओं के लिये शुक्रिया। कृपया आप सब सुरक्षित रहें।"

यह भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन ने अपनी फेैमिली के साथ शेयर की थ्रोबैक तस्वीर, लिखे 'रंग बरसे' गाने के बोल


संबंधित समाचार