होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पंजाब रोडवेज के कर्मचारी 3 दिन की हड़ताल पर, ये है मांगे

पंजाब रोडवेज के कर्मचारी 3 दिन की हड़ताल पर, ये है मांगे

 

नौकरी में नियमितीकरण और वेतन में बढ़ोतरी को लेकर मंगलवार से पंजाब रोडवेज के 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी हड़ताल पर हैं। बताया जा रहा है कि नाराज कर्मचारियों ने 3 दिन की हड़ताल की घोषणा की है। इसके चलते राज्य के कई इलाकों में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रह है। राज्य में चल रही निजी बसों की संख्या काफी कम हैं और ऐसे में लोग अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने पंजाब रोडवेज और पनबस सेवा को कई इलाकों में रोक भी दिया। कुछ शहरों और गांवों में जो बसें संचालित की भी जा रही थीं उन्हें भी विरोध कर रहे कर्मचारियों ने जबरन रोक दिया। जिसके चलते अब लगभग पूरी ही सरकारी बस सेवा राज्य में ठप पड़ गई है।

बस सेवा बंद होने से लुधियाना, जालंधर, पटियाला, अमृतसर, भटिंडा, फिरोजपुर और मोगा के शहरी व ग्रामीण इलाकों पर खासा प्रभाव पड़ा है। यहां पर निजी सेवा की कमी होने के चलते यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। बताया जा रहा है कि यहां पर सरकारी बस सेवा पूरी तरह से ठप हो गई है। विरोध कर रहे कर्मचारियों ने राज्य के अंदर चलने वाली बसों के साथ ही अंतरराजीय बस सेवा को भी रोक दिया है। चक्का जाम की इस स्थिति में पंजाब के बाहर जाने वाली सरकारी बस सेवा भी पूरी तरह से ठप दिखाई दे रही है।


संबंधित समाचार