होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

लॉकडाउन में सोनाक्षी सिन्हा ने किया गजब का ट्रांसफॉर्मेशन, तस्वीरें देख हो जाएंगे हैरान

लॉकडाउन में सोनाक्षी सिन्हा ने किया गजब का ट्रांसफॉर्मेशन, तस्वीरें देख हो जाएंगे हैरान

 

महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए शहर में लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में लोग अपने घरों में कैद हैं। वहीं, बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा घर पर रहकर एक्सरसाइज कर रही है। दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने घर पर एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं।

सोनाक्षी ने अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में वो अपने बाल बाधती हुई नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में वह एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। क्रॉप टॉप और साइकलिंग टाइट्स में सोनाक्षी सिन्हा काफी फिट और पतली लग रही हैं। तस्वीर में सोनाक्षी पाइलेट्स मशीन पर पोज दे रही हैं।

इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर सोनाक्षी ने कैप्शन लिखा, 'जब आपके लिए 'डब्लूएफएच' का मतलब, वर्कआउट फ्रॉम होम हो। घर पर रहें।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही फिल्म 'भुज : द प्राइज ऑफ इंडिया' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह अजय देवगन, संजय दत्त जैसे सितरों के साथ नजर आएंगी। 


संबंधित समाचार