होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा सरकार ने डॉक्टरों की सेवानिवृति को किया निरस्त, कैदियों को पैरोल पर भेजने का फैसला

हरियाणा सरकार ने डॉक्टरों की सेवानिवृति को किया निरस्त, कैदियों को पैरोल पर भेजने का फैसला

 

Coronavirus: कोरोना वायरस ने देश और राज्य सरकार को कई ऐसे फैसले लेने पर मजबूर कर दिए जिसके बारे में सरकार ने भी कभी नहीं सोचा होगा। इसी क्रम में हरियाणा सरकार ने कहा है कि उन सभी डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति को निरस्त कर दिया जाएगा, जो इसी महीने रिटायर होने वाले थे। साथ ही हरियाणा सरकार ने कैदियों को भी पैरोल पर भेजने का फैसला किया है।

हरियाणा सरकार ने मेडिकल और पैरामेडिकल के स्टाफ की सेवाओं को बढ़ाने की बात कही है। साथ ही यह भी कहा है कि उन डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति को भी निरस्त किया जाएगा जो इसी महीने रिटायर होने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार ये फैसले संकट समन्वय समिति की बैठक में लिए गए हैं।

हरियाणा सरकार ने कहा है कि कैदियों को पैरोल पर भेजने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा जो कैदी पहले से पैरोल पर हैं, उनके पैरोल की अवधि को 4 सप्ताह के लिए बढ़ाया जाएगा। साथ ही हरियाणा सरकार ने ये भी कहा है कि जो कैदी एक पैरोल के बाद शांति से जेल वापस आ गए, उन्हें 6 सप्ताह के लिए विशेष पैरोल दी जाएगी।


संबंधित समाचार