होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Corona Virus: देश में पिछले 24 घंटों में 25,404 नए मामले, 339 की मौत

Corona Virus: देश में पिछले 24 घंटों में 25,404 नए मामले, 339 की मौत

 

भारत में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में बीते कई दिनों से गिरावट दर्ज की जा रही है। आज फिर कोरोना वायरस के मामले घटे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 25,404 नये केस दर्ज किए गए हैं और 339 लोगों की मौत हुई है। वहीं केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 15 हजार 058 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 28,439 लोग डिस्चार्ज हुए और 99 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। जानिए देश में आज कोविड-19 की ताजा स्थिति क्या है।

एक दिन में 37,127 मरीजों ने कोरोना को दी मात

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में एक दिन में 37 हजार 127 मरीज ठीक हुए हैं। जिसके बाद देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या 3,24,84,159 हो गई है। वहीं, देश में अब 3,62,207 एक्टिव केस हैं। इस सभी के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

देश में कुल मराने वालों की संख्या 4 लाख 43 हजार से ज्यादा हुई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में 339 लोगों की मौत के बाद देश में कुल मराने वालों की संख्या 4,43,213 हो गई है। वहीं अबतक देश में कोरोना वायरस से 3,32,89,579 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

एक दिन में 78 लाख से ज्यादा डोज दी गईं जानकारी के लिए आपको बता दें कि देश में बीते कोरोना वायरस के मात देने के लिए बड़े पैमानें पर वैक्सीनेश अभियान चालाया जा रहा है। बीते कल 78,66,950 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई है। इसी के साथ देश में कुल टीकाकरण 75,22,38,324 हो गया है।

 

यह भी पढ़ें- Hindi Diwas 2021: कब मनाया गया था पहला हिंदी दिवस ? जानें क्या है महत्व


संबंधित समाचार