होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

CovidUpdate:देश में लगातार दूसरे दिन 62000 नए मामले आए सामने,24 घंटे में 300 से अधिक लोगों की गई जान

CovidUpdate:देश में लगातार दूसरे दिन 62000 नए मामले आए सामने,24 घंटे में 300 से अधिक लोगों की गई जान

 

देश में तेज रफ्तार से चल रही वैक्सीनेशन ड्राइव के बाद भी कोरोना वायरस पर ब्रेक नहीं लग रहा है। देश में लगातार दूसरे दिन 62 हजार से ज्यादा कोरोना केस आए हैं, जो इस साल आए नए मामलों में सबसे अधिक है।  स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 62 हजार 714 हजार नए कोरोना केस आए और 312 लोगों की जान चली गई है। हालांकि 28 हजार 739 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इससे पहले शुक्रवार को 62,258 कोरोना केस दर्ज किए गए थे.

देश में आज कोरोना के कुल मामलों की संख्या एक करोड़ 19 लाख 71 हजार 624 हो गई है।  राहत की  बात ये है कि इनमें से 1 करोड़ 13 लाख 23 हजार 762 संक्रमित ठीक  हो चुके हैं। वर्तमान में देश में एक्टिव केसों की संख्या 4 लाख 46 हजार 310 है। वहीं अब तक 1 लाख 61 552 लोग अपनी जान गवां चुके हैं।

महाराष्ट्र में इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा केस
महाराष्ट्र में शनिवार को करोना वायरस से 166 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई, जो पिछले साल 23 अक्टूबर के बाद से सबसे ज्यादा है। इसके अलावा संक्रमण के 35 हजार 726 नए मामले भी सामने आए। राज्य की राजधानी मुंबई में कोरोना के 6 हजार 130 नए मामले सामने आए, जो महामारी शुरू होने के बाद से शहर में किसी एक दिन में सामने आए मामलों की सर्वाधिक संख्या है।
 

देश में लगे छह करोड़ से ज्यादा कोरोना टीका
देश में 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगाए जाने की अभियान की शुरुआत के बाद 27 मार्च तक देशभर में 6 करोड़ 2 लाख 69 हजार 782 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 21 लाख 54 हजार 170 टीके लगे. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था।

कई राज्यों में कोरोना से एक भी मौत नहीं
कोरोना से सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई है। लेकिन देश के कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां कोरोना से एक भी संक्रमित शख्स की मौत नहीं हुई है। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों से मिली है। ये कुछ राज्य हैं- अंडमान व निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, दादरा नगर हवेली, लद्दाख, लक्षद्वीप, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा आदि।

यह भी पढ़ें- 28 मार्च के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं


संबंधित समाचार