होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

CONGRESS ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पी. चिदंबरम की गिरफ्तारी को बताया दिनदहाड़े लोकतंत्र की हत्या

CONGRESS ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पी. चिदंबरम की गिरफ्तारी को बताया दिनदहाड़े लोकतंत्र की हत्या

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसे राजनीतिक षड्यंत्र और व्यक्तिगत बदले से प्रेरित बताया। कांग्रेस ने कहा कि गिरती अर्थव्यवस्था, नौकरियों का खत्म होना और रुपये का लगातार अवमूल्यन से देश का ध्यान हटाने के लिए मोदी सरकार ने यह खेल रचा। कांग्रेस ने इस पूरे प्रकरण पर मीडिया की भूमिका पर भी सवाल उठाए और कहा कि कुछ चैनल सरकार की कठपुतली बनकर काम कर रहे हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता ने सत्यमेव जयते का नारा देते हुए कहा कि जांच के बाद सच आखिरकार सामने आ जाएगा। सुरजेवाला ने कहा, चिदंबरम की गिरफ्तारी दिनदहाड़े लोकतंत्र की हत्या है। चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति आईएनएक्स मीडिया केस में न तो आरोपी हैं और न ही उनके खिलाफ कोई सबूत हैं। सरकार बदले की भावना से इस तरह की कार्रवाई कर रही है और मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहती है।

उन्होंने कहा कि 40 साल तक देश की सेवा करने वाले नेता को गिरफ्तार कर लिया गया। एजेंसियों के पास उनके खिलाफ केस चलाने का कोई मजबूत आधार नहीं है। कांग्रेस चिदंबरम के साथ खड़ी है। हमें न्यायपालिका और मीडिया के एक हिस्से पर भरोसा है, जो सच्चाई दिखा सकते हैं।


संबंधित समाचार