होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

शाही अंदाज में होगी बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी

शाही अंदाज में होगी बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी

 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई के बाद सबकी नजर उनकी शादी पर टिकी हुई है, इस शादी को लेकर कईं तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं। किसी का कहना है कि शादी अमेरिका में होगी तो कोई बोल रहा है कि शादी इटली में होगी। लेकिन अब इस बड़ी शादी की सारी डिटेल्स सामने आ गई हैं।

 

सूत्रों के अनुसार कपल भारतीय रीति-रिवाज से शादी करेगा। शादी के कार्यक्रम 30 नवंबर से शुरू होकर 2 दिसंबर तक चलेंगे। यह शादी शाही अंदाज में राजस्थान के जोधपुर में होगी। शादी की तैयारियां धूमधाम से की जा रही हैं और निक भी भारत आ चुके हैं।

 

 

बता दें कि सभी तैयारियां निक और प्रियंका की देख-रेख में हो रही हैं। अपनी तरफ से कोई कमीं नहीं छोड़ने की कोशिश कर रहे निक-प्रियंका शादी के प्रोग्राम को ग्रैंड बनाने के लिए हर चीज को खुद हैंडल कर रहे हैं।

 

आपको बता दें कि प्रियंका और निक ने 18 अगस्त को मुंबई में सगाई की थी। वहीं इस सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई थीं। पूजा पाठ के लिए भारतीय वेशभूषा में नजर आए निक बेहद क्यूट लग रहे थे। अब शादी की तारीख और डिटेल सभी के सामने आ गई हैं तो अब सभी को इंतजार है कि आखिर निक कब घोड़ी पर सवार होकर प्रिंयका को लेने आएंगे या निक ने इसके लिए भी कोई खास प्लानिंग की है।


संबंधित समाचार