होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

CONFIRM: सोनम कपूर करेंगी ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी, फैमिली ने किया तारीख का ऐलान

CONFIRM: सोनम कपूर करेंगी ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी, फैमिली ने किया तारीख का ऐलान

 

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा की शादी की अफवाहों पर अब मुहर लग चुकी है। जी हां, सोनम और आनंद की शादी की तारीख का ऐलान हो चुका है। कपूर और आहूजा, दोनों फैमली ने मिल कर शादी के लिए 8 मई का दिन चुना है। पहले अफवाहें ये भी थी कि सोनम और आनंद डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं, लेकिन अब ये साफ हो गया है कि दोनों मुंबई में ही शादी करेंगे।  

बता दें कि सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें देखी जा रही हैं, जिनमें अनिल कपूर का बंगला सजा हुआ है और वह अपनी पत्नी सुनीता के साथ तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। कपूर और आहूजा फैमली ने शादी की तारीख का ऐलान करते हुए कहा कि यह उनके लिए खुश और गर्व का विषय है। शादी 8 मई को मुंबई में होगी। हम गुजारिश करते हैं कि हमारे परिवारों की निजता का सम्मान किया जाए।

 

खबरों की मानें तो कोरियोग्राफर फराह खान, सोनम की शादी के संगीता फंक्‍शन की कोरियोग्राफी कर रही हैं। सोनम की चचेरी बहन जाह्नवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी के गाने पर डांस करेंगी, जबकि अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह के साथ 'माई नेम इस लखन' पर डांस करते दिखेंगे।

शादी के कार्ड की बात करें तो मेहमानों को बुलाने के लिए सोनम कपूर और आनंद आहूजा मे कार्ड न छपवाने का फैसला किया है क्योंकि दोनों ही इसे पेपर की बर्बादी समझते हैं। इससे बचने के लिए उन्होंने ई-इंविटेशन तैयार किए हैं जिसे वो मोबाइल फोन की मदद से सभी को भिजवा देंगे। सोनम कपूर और आनंद आहूजा का मानना है कि शादी के कार्ड में काफी ज्यादा मात्रा में पेपर वेस्ट होता है। फोन की मदद से उन्होंने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को कार्ड भिजवा दिए हैं। ये ई-कार्ड दोनों मे मिलकर डिजाइन किया है।

सोनम अब अपनी नयी फिल्म ‘ वीरे दी वेडिंग ’ में नजर आएंगी जो एक जून को रिलीज होगी. फिल्म में सोनम के साथ करीना कपूर खान , स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया मुख्य किरदारों में हैं.


संबंधित समाचार