होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

निधन के बाद श्रीदेवी को मिला पहला राष्ट्रीय पुरस्कार, बेटियों के साथ समारोह में पहुंचे बोनी कपूर

निधन के बाद श्रीदेवी को मिला पहला राष्ट्रीय पुरस्कार, बेटियों के साथ समारोह में पहुंचे बोनी कपूर

 

मुंबई। गुरुवार का दिन बॉलीवुड के बेहद खास दिन रहा। इस दिन देश की राजधानी दिल्ली में 65वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार वितरण समारोह की धूम रही। तो वहीं सबसे ज्यादा चर्चा दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को लेकर हुई। बोनी कपूर ने अपनी दोनों बेटियों जाह्नवी कपूर और ख़ुशी कपूर के साथ श्रीदेवी का नेशनल अवार्ड ग्रहण किया। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने कहा कि अभिनेत्री ने उन सभी फिल्मों में अपना सौ प्रतिशत दिया जिनमें उन्होंने काम किया और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्हें उनकी मौत के बाद पहला राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।

इसके आगे बोनी कपूर ने कहा, "यह हमारे लिए दुख का भी क्षण भी है। हम चाहते थे कि वह हमारे साथ यहां होतीं। वह इस पुरस्कार की हकदार थीं। लगभग 50 वर्षो में उन्होंने करीब 300 फिल्में कीं। उन्होंने सभी फिल्मों में अपना बेहतरीन काम किया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमें छोड़ के जाने के बाद उन्हें यह पुरस्कार दिया गया।"

बता दें कि फिल्म 'मॉम' के लिए श्रीदेवी को ये बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड दिया गया। श्रीदेवी का अवॉर्ड बोनी कपूर और उनकी बेटियों ने लिया। बोनी कपूर ने पत्नी को मिले नेशनल अवॉर्ड की तस्वीर और सर्टिफिकेट एक्ट्रेस के ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है।

बता दें, इस खास इवेंट में जाह्नवी ने अपनी मां श्रीदेवी की साड़ी पहनी थी। अवॉर्ड सेरेमनी शुरू होने से पहले बोनी कपूर ने डीडी न्यूज से बात करते हुए कहा था कि श्रीदेवी फिल्म्स, टीवी चैनल्स के द्वारा लोगों का हमेशा मनोरंजन करती रहेंगी। उन्होंने आगे कहा- यह हमारे लिए गर्व की बात है। हम उन्हें मिस करते हैं, वो यहां आकर बहुत खुश होतीं. और क्या बोलूं?

गौरतलब है कि श्रीदेवी का निधन इसी साल 26 फरवरी को दुबई में हुआ था। वह दुबई में एक पारिवारिक शादी का हिस्‍सा बनने पहुंची थीं। वह अपने होटल के कमरे के बाथटब में मृत पायी गई थीं। श्रीदेवी ने 4 साल की उम्र से फिल्‍मों में बाल कलाकार के तौर पर अपनी शुरुआत की थी और वह देश की पहली फीमेल सुपरस्‍टार कही जाती थीं।


संबंधित समाचार