होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के बाद अब कोरोना की चपेट में आईं आलिया भट्ट, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के बाद अब कोरोना की चपेट में आईं आलिया भट्ट, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट कोविड-19 से संक्रमित पाई गई हैं और वह घर पर पृथक-वास में हैं। इस बात की जानकारी आलिया ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर दी। उन्होंने अपने प्रशंसकों को बताया कि वह डॉक्टरों द्वारा दी गई सलाह का पालन कर रही हैं।

अपने पोस्ट में आलिया भट्ट ने कहा, "मैं कोविड-19 से संक्रमित हो गयी हूं। मैंने खुद को सबसे अलग कर लिया है और घर पर पृथक-वास में रहूंगी।" एक्ट्रेस ने लिखा, "मैं चिकित्सकों द्वारा दी गयी सभी हिदायतों का पालन कर रही हूं। आपके प्यार और सहयोग के लिए आभारी हूं। सुरक्षित रहिए और अपना ख्याल रखिए।" बता दें कि इससे पहले आलिया ने 11 मार्च को जांच कराई थी लेकिन उनमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी।

यह भी पढ़ें- कोरोना की चपेट में आए Bappi Lahiri, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती


संबंधित समाचार