होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मुलायम सिंह के घर में BJP की बड़ी सेंध, बहू अपर्णा यादव को किया पार्टी में शामिल

मुलायम सिंह के घर में BJP की बड़ी सेंध, बहू अपर्णा यादव को किया पार्टी में शामिल

 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारिख जैसे-जैसे करीब आ रही है। वैसे-वैसे उत्तर प्रदेश में सियासी घमासान बढ़ता जा रहा है। राजनीतिक दलों के नेताओं का एक पार्टी छोड़ दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला जारी है। जहां एक तरफ सपा ने भाजपा के कई नेताओं को अपने खेमे में शामिल किया है। तो भाजपा ने भी नहले पर दहला मारा है। दरअसल समाजवादी पार्टी (SP) और मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव (Aparna Yadav) पार्टी में शामिल कर सपा को बड़ा झटका दिया है। 

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह की मौजूदगी में बुधवार को सुबह दिल्ली भाजपा कार्यालय में अपर्णा यादव पार्टी को पार्टी में शामिल किया। अपर्णा यादव ने 2017 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर लखनऊ कैंट से चुनाव लड़ा था लेकिन रीता बहुगुणा जोशी से हार गईं।
 
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक की पत्नी हैं अपर्णा यादव। साल 2017 में लखनऊ कैंट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्हें बीजेपी की रीता को बहुगुणा जोशी ने हराया था। अखिलेश यादव ने भी उनके लिए प्रचार किया था। जोशी के सांसद चुने जाने के बाद हुए उपचुनाव में इस सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी। अपर्णा मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी, यूके से पोस्ट ग्रेजुएट हैं। साल 2010 में मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव से शादी की थी। इसके अलावा इंटरनेशनल रिलेशंस एंड पॉलिटिक्स में एमए की है और साल 2014 में पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की प्रशंसा भी की थी।

यह भी पढ़ें- UP Election 2022: मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव ने BJP का थामा हाथ 


संबंधित समाचार