होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल प्रदेश : पंचायत चुनाव में भाजपा-कांग्रेस के बागियों ने उड़ाई नींद, बिगड़ रहे हैं समीकरण

हिमाचल प्रदेश : पंचायत चुनाव में भाजपा-कांग्रेस के बागियों ने उड़ाई नींद, बिगड़ रहे हैं समीकरण

 

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों बड़े दलों ने अपने-अपने समर्थित उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं लेकिन कई वार्डों में दोनों दलों के बागियों ने नींद हराम कर दी है। लेकिन यहां यदि सत्तापक्ष की पार्टी की बात करे तो इसमें भी सरकार के होते हुए फूट नजर आ गई है। कुल्लू जिला के धाऊगी वार्ड में भाजपा के चार बागी उम्मीदवार खड़ी हो गई हैं।

भाजपा ने यहां से कला देवी को उम्मीदवार बनाया है लेकिन विभा सिंह भी चुनावी रण में हैं। यही नहीं, पूर्व में भाजपा की जिप सदस्य रही निर्मला महंत भी चुनावी दंगल में उतर आई है। इसके अलावा भाजपा नेता तेजा ठाकुर की पत्नी स्नेह लता ठाकुर व सैंज घाटी से डोलमा विष्ट भी चुनावी मैदान में हैं। वही, डोलमा विष्ट भी भाजपा से रुष्ट होकर चुनाव में उतरी है और उनका कहा है कि भाजपा हमेशा उनके परिवार की उपेक्षा करती रही है।

उधर, जेष्टा वार्ड से भाजपा ने रुक्मणी देवी को चुनावी दंगल में उतारा है लेकिन भाजपा से संबंध रखने बाली जिप अध्यक्ष रोहणी चौधरी भी मैदान में हैं। इसके अलावा भाजपा की पूर्व में पार्षद रही तोली देवी व एक अन्य भी भाजपा से बागी होकर चुनावी मैदान में हैं। उधर नगर परिषद कुल्लू की बात की जाए तो यहां वार्ड नंबर एक से भाजपा ने विंदया सूद को चुनावी मैदान में उतारा लेकिन आशा महंत बागी होकर खड़ी हो गई है। वार्ड नंबर दो में भाजपा ने सचिन सूद को चुनाव में उतारा और यहां बागी होकर दिनेश और आनंद सूद भी उतर गए हैं।

वार्ड नंबर नौ में भाजपा ने ठाकर दास को चुनावी मैदान में उतारा लेकिन यहां चंदन प्रेमी बागी होकर चुनावी मैदान में हैं। इस तरह हर तरफ बागियों का मेला लग गया है। उधर, भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने कहा कि इसकी चर्चा पार्टी में हुई है और जो गलत तरीके से चुनावी मैदान में अपने प्रत्याशी के खिलाफ उतरे हैं उनकी सूचि बनाकर प्रदेश अध्यक्ष को भेजी जा रही है और निश्चित तौर पर उन पर करवाई होगी।

यह भी पढ़ें- 10 महीने बाद शिमला से दिल्ली के लिए HRTC की वोल्वो बस सेवा आज से हुई शुरू


संबंधित समाचार