होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

'Bigg Boss-9' के विनर प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने लिए सात फेरे, 21 अक्टूबर को कपल की रिसेप्शन

'Bigg Boss-9' के विनर प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने लिए सात फेरे, 21 अक्टूबर को कपल की रिसेप्शन

 

'बिग बॉस-9' के विनर प्रिंस नरूला और एक्ट्रेस युविका चौधरी मुंबई में शुक्रवार को पंजाबी रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंध गए हैं। धूम धाम से हुई इस शादी में प्रिंस BMW से बरात लेकर वेन्यू पर पहुंचे और पहुंचते ही सबसे पहले युविका से मिले। प्रिंस ने युविका को तौहफे में 2.65 करोड़ रुपए की BMW i8 दी।

 

बता दें बुधवार को प्रिंस और युविका की मेहंदी और इंगेजमेंट हुई थी, वहीं गुरुवार को संगीत सेरेमनी और कॉकटेल पार्टी रखी गई थी। अब 21 अक्टूबर को कपल की रिसेप्शन चंडीगढ़ में होगी।

 

कपल की शादी में सुनील शेट्टी, तब्बू, क्रिकेटर इरफान पठान, सोहेल खान, नेहा धूपिया, गुरमीत चौधरी, देबीना बनर्जी, प्रियांक शर्मा, बेनाफशा सूनावाला, 'रोडीज' फेम रणविजय सिंह सहित कई सेलेब्स पहुंचे।

 

प्रिंस और युविका अपनी शादी में बेहद खुश होकर डांस करते नजर आए। वहीं दुल्हन की फैमिली इमोशनल हो गई। युविका की मां उन्हें विदा करते वक्त रो पड़ीं। ये देखकर प्रिंस उनके पास पहुंचे और सासु मां को चुप कराया।


संबंधित समाचार