होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

रैपर Nicki Minaj का बड़ा ऐलान, परिवार के लिए लिया म्यूजिक वर्ल्ड से रिटायरमेंट

रैपर Nicki Minaj का बड़ा ऐलान, परिवार के लिए लिया म्यूजिक वर्ल्ड से रिटायरमेंट

 

रैपर निक्की मिनाज अब म्यूजिक वर्ल्ड से रिटायरमेंट ले रही हैं। इस बात की घोषणा निक्की ने अपने ट्विटर हैंडल पर की है। मिनाज का जन्म त्रिनिदाद और टोबैगो के सेन्ट जेम्स में हुआ था। महज 5 साल की उम्र में निक्की न्यूयॉर्क शहर के क्वींस बोरो में रहने आ गई थीं। निक्की का पहला एल्बम पिंक फ्राइडे नवंबर 2010 में रिलीज हुआ था।

निक्की ने अपने ट्वीट में लिखा है, मैंने रिटायर होने का फैसला लिया है। और अब मुझे अपना परिवार बनाना है। मुझे पता है आप लोग अब खुश हैं। मेरे प्रशंसकों के लिए, मुझे आखिरी सांस तक रैपर बनाए रखें। निक्की ने क्वीन रेडियो शो के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि वे आने वाले दिनों मे वे केनेथ से शादी करने वाली हैं। इतना ही नहीं निक्की ने अपने ट्विटर हैंडल का नाम भी मिसेज पैटी कर लिया था। केनेथे और निक्की पिछले दिसम्बर से रिलेशनशिप में हैं।

निक्की को अब तक के करियर में कई अवॉर्ड मिल चुके हैं। 2011 से 2016 के बीच निक्की को 10 बार ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। उन्हें पहला ग्रैमी अवॉर्ड 2012 में माय चिक बैड के लिए मिला था। मिनाज ने अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड्स में फेवरिट रैप-हिप हॉप आर्टिस्ट, 3 बार एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवॉर्ड फॉर बेस्ट हिप-हॉप वीडियो और एक बार बेस्ट फीमेल वीडियो अवॉर्ड स्टार शिप्स के लिए जीता था।

 


संबंधित समाचार