होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

आयशा टाकिया की जान खतरे में, पति ने लगाई मुंबई पुलिस से मदद की गुहार

आयशा टाकिया की जान खतरे में, पति ने लगाई मुंबई पुलिस से मदद की गुहार

 

एक्ट्रेस आयशा टाकिया के पति और समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी ने मुंबई पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। दरअसल आयशा टाकिया को फोन पर लगातार धमकियां मिल रही हैं।

 

फरहान आजमी ने ट्वीट कर लिखा है- मेरी पत्नी, मां और बहन को एक अनजान शख्स परेशान कर रहा है। इतना ही नहीं, फरहान ने मुंबई पुलिस पर कोई एक्शन न लेने का आरोप भी लगाया है। इस ट्वीट में फरहान ने नरेंद्र मोदी और सुषमा स्वराज को भी टैग किया है।

 

फरहान ने लिखा है- मुंबई पुलिस के डीसीपी दाहिया मेरे फोन कॉल्स और मैसेजेस का जवाब नहीं दे रहे हैं। उन्होंने मेरी पत्नी, मां और बहन के बैंक अकाउंट भी जबरन ब्लॉक कर दिए हैं। इतना ही नहीं फरहान ने डीसीपी दाहिया से हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।

 

हालांकि बाद में फरहान ने वो ट्वीट भी शेयर किया है, जिसमें उन्हें ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस देवेन भारती ने फोन किया और उनकी मदद की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहान पर उनके पूर्व बिजनेस पार्टनर काशिफ खान ने एफआईआर दर्ज कराई है। काशिफ ने फरहान पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। माना जा रहा है कि यही वो शख्स है, जो फरहान की फैमिली को परेशान कर रहा है।

 

बता दें आयशा टाकिया ने 2004 में फिल्म 'टार्जन: द वंडर कार' से डेब्यू किया था। इसके बाद वे शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'दिल मांगे मोर' में नजर आईं। अभय देओल के साथ उनकी रोमांटिक फिल्म 'सोचा न था' (2004) दर्शकों द्वारा खासी पसंद की गई। 2009 में रिलीज सलमान और आयशा स्टारर फिल्म 'वॉन्टेड' सुपरहिट थी। 2009 में ही आयशा ने रेस्त्रां ओनर और समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी से शादी कर ली। इसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। 2013 में उन्होंने बेटे मिकाइल को जन्म दिया।


संबंधित समाचार