होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

एथलेटिक्स चैम्पियनशिप: हिसार के खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन, 14 पदक जीते

एथलेटिक्स चैम्पियनशिप: हिसार के खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन, 14 पदक जीते

 

एथलेटिक्स हरियाणा द्वारा करनाल के कर्ण स्टेडियम में आयोजित जूनियर अंडर-20 हरियाणा राज्य एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में हिसार के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण, 4 रजत व 6 कांस्य पदक के साथ कुल 14 पदक जीतकर हिसार जिले का नाम रोशन किया है।

एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव राजकुमार मिटान तथा मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि 400 मीटर हर्डल लड़कियों में निर्मल पूनिया हिसार ने रजत पदक प्राप्त किया। 3000 मीटर स्टीपलचेज में प्रीति हिसार तीसरे स्थान पर रही। 5000 मीटर लड़कियों की दौड़ में दीक्षा हिसार ने रजत जीता। 800 मीटर दौड़ (लड़की) में यशिका हिसार ने स्वर्ण पदक जीता। 200 मीटर दौड़ में सुमित हिसार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के वर्ग की 800 मीटर दौड़ में सोमनाथ हिसार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की 10000 मीटर वाक रेस में मोनिका हिसार ने दूसरा और प्रियंका देवी हिसार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हेप्टाथलान इवेंट में रितिका हिसार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

लड़कियों के वर्ग की 400 मीटर दौड़ में सम्मी हिसार ने स्वर्ण पदक जीतकर हिसार जिले का नाम रोशन किया। लड़कों की 1500 मीटर दौड़ में विकास हिसार ने पहला स्थान प्राप्त किया। पोलवॉल्ट इवेंट में हिसार ने कांस्य पदक जीता। लड़कियों के वर्ग की 100 मीटर दौड़ में भावना हिसार ने स्वर्ण पदक जीता। 3000 मीटर दौड़ (लड़का) में निशांत हिसार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें- GURU PURNIMA: जीवन में तरक्की के द्वार को खोलने के लिए गुरु पूर्णिमा के दिन इन चीजों का करें दान


संबंधित समाचार