होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

GURU PURNIMA: जीवन में तरक्की के द्वार को खोलने के लिए गुरु पूर्णिमा के दिन इन चीजों का करें दान

GURU PURNIMA: जीवन में तरक्की के द्वार को खोलने के लिए गुरु पूर्णिमा के दिन इन चीजों का करें दान

 

गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व पंचांग के अनुसार 24 जुलाई 2021 दिन शनिवार को है। आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। तो आइए जानते हैं कि गुरु पूर्णिमा पर क्या दान करें।

गुरु पूर्णिमा का पर्व जीवन में सुख-समृद्धि और शांति लेकर आता है। इस दिन गुरुजनों का आदर और सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। हिन्दू धर्म में गुरु का स्थान भगवान से भी बड़ा माना जाता है। कहा जाता है कि गुरू ब्रह्मा गुरू विष्णु, गुरु देवो महेश्वरा गुरु साक्षात परब्रह्म, तस्मै श्री गुरुवे नमः। अर्थात गुरु ज्ञान का कारण होते हैं। बिना गुरु के ज्ञान की प्राप्ति संभव नहीं होती है।

गुरु पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2021 गुरु

पूर्णिमा तिथि              : 24 जुलाई 2021, दिन शनिवार

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ      : 23 जुलाई 2021, 10:43 AM

पूर्णिमा तिथि समाप्त    : 24 जुलाई 2021, 08:06 AM

पंचांग के अनुसार, 24 जुलाई को सर्वार्थ सिद्धि योग में गुरु पूर्णिमा मनायी जाएगी। इस दिन गुरु पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त दोपहर 12:40 बजे से आरंभ होगा और उसका समापन 25 जुलाई को प्रात: 05:39 मिनट पर होगा। गुरु पूर्णिमा पर गुरुओं की पूजा की जाती है। गुरु पूर्णिमा से ही वर्षा ऋतु आरंभ होती है। तथा आषाढ़ मास का समापन होता है। इसके बाद सावन का पवित्र महीना आरंभ हो जाता है। इसलिए गुरु पूर्णिमा पर क्या दान करना चाहिए इसका महत्व बहुत ही अधिक होता है। इस दिन दान और स्नान का विशेष महत्व बताया गया है। गुरु पूर्णिमा पर तिल का दान करें और अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार, अगर आप किसी को भोजन कराएं तो यह भी एक श्रेष्ठ दान माना गया है।

इस दिन वस्त्र दान करना शुभ माना जाता है। इसलिए गुरु पूर्णिमा के दिन वस्त्र, फल, मिष्ठान और अनाज का दान सर्वोत्तम दान माना गया है। वहीं गुरु पूर्णिमा पर तिल का दान सर्वश्रेष्ठ दान माना गया है।

यह भी पढ़ें- Eid al-Adha 2021: कोरोना से बचाव के बीच पूरे देश में ईद की धूम, राष्ट्रपति और PM मोदी ने दी बधाई


संबंधित समाचार