होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती आज, पीएम मोदी-शाह समेत कई नेताओं ने किया सलाम

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती आज, पीएम मोदी-शाह समेत कई नेताओं ने किया सलाम

 

देश के 11वें राष्ट्रपति रहे और महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की आज 89वीं जयंती है।उनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को रामेश्वरम में हुआ था। आज जंयती के अवसर पर देश के कई दिग्गज उन्हें नमन कर रहे हैं। इस कड़ी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई मंत्रियों ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को याद किया।

पीएम मोदी ने गुरुवार को उन्हें जयंती पर नमन करते हुए ट्वीट किया, 'डॉ. कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन। राष्ट्रीय विकास के प्रति भारत उनके अमिट योगदान को कभी नहीं भूल सकता, चाहे वह एक वैज्ञानिक अथवा चाहे देश के राष्ट्रपति के तौर पर रहा हो। उनकी जीवन यात्रा लाखों लाख लोगों को शक्ति देती है।' इस ट्वीट के साथ पीएम ने अपने ट्विटर एकाउंट से एपीजे अब्दुल कलाम का एक वीडियो पोस्ट किया है।

वही, गृह मंत्री अमित शाह ने अपने ट्वीट में लिखा, 'डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर नमन। एक विज़नरी लीडर, भारत के स्पेस और मिसाइल प्रोग्राम को गढ़ने वाले, जो हमेशा ही एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत बनाना चाहते थे. विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान सभी के लिए प्रेरणादायी है।'

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर नमन। नए और मजबूत भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध, कलाम साहब ने अपना पूरा जीवन भारत के भविष्य के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। कलाम साहब हमारी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। उनकी जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं। 

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अपने ट्वीट में लिखा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर अब्दुल कलाम जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। 21वीं सदी के भारत को समर्थ, सशक्त और सक्षम बनाने उनका योगदान अतुलनीय है। उनके आदर्श और अनमोल विचार हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे, वह युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी के पूर्व CM मुलायम सिंह यादव कोरोना पॉजिटिव, मेदांता अस्पताल में भर्ती


संबंधित समाचार