होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

विराट के बाद वरुण धवन की दुल्हनिया बनी अनुष्का, देखें 'सुई-धागा' का फर्स्ट लुक

विराट के बाद वरुण धवन की दुल्हनिया बनी अनुष्का, देखें 'सुई-धागा' का फर्स्ट लुक

 

नई दिल्ली:  हाल ही में अपनी शादी को लेकर चर्चा में रहने वाली अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म ‘सुई धागा’ का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। फिल्म में अनुष्का के साथ वरुण धवन मुख्य किरदार में नजर आएंगे। दोनों ही सितारों ने फिल्म का ये पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसके बाद पोस्टर में उनके अलग लुक ने लोगों के बीच काफी सुर्खियां बटौरी।

बता दें कि यशराज बैनर के तले बनी ये फिल्म इसी साल 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में जहां अनुष्का गांव की बहु ‘ममता’ के रूप में नजर आएंगी तो वहीं वरुण भी मूछो के साथ ‘मौजी’ बने नजर आएंगे। पोस्टर में दोनों ही सितारें अपने देसी लुक में बेहद ही साधारण कपड़ो में नजर आए। फिल्म के फर्स्ट लुक से वरुण और अनुष्का के फिल्म में किरदार की पूरी झलक साफ देखने को मिल रही है।

बता दें कि 'सुई धागा' की पटकथा मनीष शर्मा ने लिखी है. तो वहीं 'दम लगा के हइशा' के निर्देशक शरत कटारिया ने इसे निर्देशित किया है। 'सुई धागा - मेक इन इंडिया' आत्मनिर्भरता की कहानी है।

फिलहाल अनुष्का अभी इस फिल्म की शुटिंग में व्यस्त हैं। साथ ही बता दें कि अनुष्का शर्मा जल्द ही 'परी' फिल्म में भी नजर आएंगी। यह 2 मार्च को रिलीज होगी, जिसमें अनुष्का भूत बनकर दर्शकों को डराएंगी।

गौरतलब है कि फिल्म सुई धागा मेक इन इंडिया विषय से संबधित है। फिल्म में लघु उद्योग को लेकर संघर्ष को दिखाया गया है।

आपको बता दें कि फिल्म सुई धागा में वरुण धवन और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पहली बार एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर जलवा बिखेरते नजर आएंगे। दोनों का देसी लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग भोपाल में हो रही हैं। वरुण और अनुष्का की फिल्म सुई धागा 28 सितबंर में रिलीज हो रही हैं।


संबंधित समाचार