होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ और उनके बेटे अभिषेक कोरोना पॉजिटिव, मुंबई के Nanavati अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ और उनके बेटे अभिषेक कोरोना पॉजिटिव, मुंबई के Nanavati अस्पताल में भर्ती

 

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिनेता अभिषेक बच्चन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों को ही मुंबई के नानावती अस्पताल में शनिवार को भर्ती कराया गया। यह जानकारी अमिताभ और अभिषेक ने स्वयं एक ट्वीट के जरिए दी। 

इस बात की जानकारी देते हुए अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, 'टी 3590 - मैं कोविड पॉजिटव पाया गया हूं। अस्पताल ले जाया गया हूं। अस्पताल प्रशासन को सूचित कर रहा है। परिवार और स्टाफ की जांच हो रही है। परिणाम की प्रतीक्षा है। वे सभी जो पिछले 10 दिनों से मेरे करीब रहे हैं, उन सभी से जांच कराने के लिए अनुरोध किया गया है।'

वही, इसके कुछ देर बाद अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर लिखा, 'आज मैं और पिता दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए। हम दोनों को हल्के लक्षण के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  हमने सभी आवश्यक अधिकारियों को सूचित कर दिया है और हमारे परिवार और कर्मचारियों सभी की जांच करा रहे हैं। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे शांत रहें और घबराएं नहीं। धन्यवाद।' 

इसके अलावा अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, अमिताभ बच्चन को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। शनिवार को रात लगभग 10 बजे उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा, 'वह स्थिर हैं, लेकिन सांस लेने में दिक्कत हो रही है। उनकी उम्र और ट्यूबरक्यूलोसिस समेत पिछली बीमारियों को देखते हुए, उनकी हालत में सुधार आने में समय लग सकता है।'

यह भी पढ़ें- फैंस ने दी सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि, गृहजिले के सड़क-चौक को मिला उनका नाम


संबंधित समाचार