होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अमेरिका: महिला ने पति को गर्लफ्रेंड बनाने की दी छूट, तो पति घर ले आया कई लड़कियां

अमेरिका: महिला ने पति को गर्लफ्रेंड बनाने की दी छूट, तो पति घर ले आया कई लड़कियां

 

आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में एक महिला ने खुलासा किया की उसने अपने पति को गर्लफ्रेंड बनाने की छूट दी हुई है। टिकटॉक यूजर @CliqueBaittv ने बताया कि उसके पति की बहुत गर्लफ्रेंड हैं। 

महिला की शादी को 12 साल हो गए हैँ। महिला ने अपने घर के कई वीडियो शेयर किए हैं जिसमें पति की गर्लफ्रेंड्स को भी देखा जा सकता है। महिला का कहना है कि ऐसा करने की वजह से पति के साथ उसका रिश्ता जिंदा यानी काफी अच्छा रहता है। @CliqueBaittv के ऑनलाइन फॉलोअर्स की संख्या 560,000 से अधिक है। 

महिला ने यह भी खुलासा किया है कि उसके पति ने एक गर्लफ्रेंड को प्रेग्नेंट भी कर दिया था। जबकि पत्नी खुद फर्टिलिटी की समस्या से जूझ रही है। महिला ने कहा है कि उसका पति इतना क्यूट है कि अगर वह कोई बच्चा पैदा नहीं कर पाता तो अच्छा नहीं लगता।

महिला ने यह भी कहा है कि जब उसने पति को गर्लफ्रेंड बनाने की छूट दी तो वह एक रात कई लड़कियों को घर ले आया था। इसके बाद पत्नी ने ही पति और ज्यादातर 'मेहमानों' के लिए खाना भी तैयार किया। 

इतना ही नहीं, पत्नी अपनी सारी कमाई भी एक ग्रुप अकाउंट में डाल देती है। महिला ने यह भी कहा कि उसका पति टिंडर पर भी है ताकि वह और महिलाओं के साथ डेट पर जा सके। 

यह भी पढ़ें- 'कोरोना से.. डरना जरूरी है!' ओमिक्रॉन के बाद भी नए वैरिएंट्स दे सकते हैं दस्तक


संबंधित समाचार