होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Putin Oath Speech: व्लादिमीर पुतिन फिर बने रूस के राष्ट्रपति, 5वीं बार ली शपथ

Putin Oath Speech: व्लादिमीर पुतिन फिर बने रूस के राष्ट्रपति, 5वीं बार ली शपथ

 

Russian President Vladimir Putin: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज फिर से अपने पांचवें कार्यकाल के लिए मॉस्को में राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की। पहली बार पुतिन ने साल 2000 में राष्ट्रपति का पद संभाला था, जिसके बाद वो लगातार पांचवी बार राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं।

रूस के राष्ट्रपति की शपथ

रूस  में राष्ट्रपति का कार्यकाल का समय 6 साल का होता है, राष्ट्रपति 52 शब्दों की शपथ लेते हैं। वो शपथ लेते हैं कि “रूसी संघ के राष्ट्रपति के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए, मैं प्रत्येक नागरिक के अधिकारों और स्वतंत्रता का सम्मान और सुरक्षा करने की शपथ लेता हूं, रूस के संविधान का पालन करना और उसकी रक्षा करना, राज्य की संप्रभुता और स्वतंत्रता, सुरक्षा और अखंडता की रक्षा करना और लोगों की ईमानदारी से सेवा करना।

बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए रूस में 15 से 17 मार्च तक मतदान हुए थे। जिसके बाद 18 मार्च को चुनाव के नतीजे सामने आए, जिसमें पुतिन ने 87 प्रतिशत वोट हासिल कर एक बार फिर सत्ता हासिल की।


संबंधित समाचार